आगराजनता की आवाज़

खंदौली में महापुरुषों की प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण भूल गए जिम्मेदार, गंदगी पसरी

आगरा। खंदौली खंड विकास कार्यलय के बाहर हमुमान जी,चंदशेखर आजाद, भगत सिंह की प्रतिमाएं लगी हैं। इसका अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया है, क्योंकि ब्लॉक प्रशासन महापुरुषों को भूल गया है। उनकी प्रतिमाओं के पास गंदगी की भरमार है। मूर्तियां भी धूल से भरी हैं। इसके साथ ही छुट्टा पशु भी आसपास विचरण कर गंदगी फैला रहे हैं। इनको संवारने की जिम्मेदारी जिम्मेदार भूल चुके है।

भारतीय किसान यूनियन के गिर्राज सिंह नौहवार उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री ने बताया की सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिमा स्थल पर से सारा कचरा हटाया जाए,रंगाई पुताई की जाए,आरसीसी से फर्श बनाया जाए, तिरंगा लगाया जाए, लाइटें लगाई जाएँ, साइड से हरी घास लगायी जाए, बैठने की पानी पीने की व्यवस्था की जाए,लेकिन इसकी देखरेख करना ब्लॉक प्रशासन भूल गया है। प्रतिमाओं पर धूल जमी है। इसके साथ ही आसपास गंदगी भी है। प्रतिमा के पास छुट्टा पशु विचरण करते हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दल के नेता आशीष शर्मा ने अपने बैनर,होर्डिंग,पोस्टर लगा रखें है। जो उनके लिए बहुत ही ज़रूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button