आगराजनता की आवाज़

खंदौली में लोगों ने 10 घंटे झेला बिजली संकट

आगरा। खंदौली विद्युत उपकेंद्र उजरई फीडर की आपूर्ति शनिवार शाम चार बजे ठप हो गई। उजरई फीडर पर इनकम वाले ट्रांसफार्मर पर तार जलने की वजह से दिक्कत आई। 10 घंटे बाद रात फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। विदुत आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के लाइनमैन को फोन लगाया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात बितानी पड़ी। लाइनमैनों ने फाॅल्ट खोजा और आपूर्ति बहाल कराई। बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। रात दो बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button