आगरा
खंदौली में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की विशाल किसान महापंचायत

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों के शोषण, आगरा से अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण, सर्किल रेट निर्धारण, तथा नकली खाद-बीज व डीएपी की किल्लत जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर 30 जुलाई 2025, दिन बुधवार, प्रातः 10:00 बजे आगरा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है।
जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने बताया की इस महापंचायत की तैयारी व स्थान को लेकर 11 जुलाई 2025, दिन शुक्रवार, दोपहर 12:00 बजे खंदौली के किसानों व भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक टी.एस. मैरिज होम, खंदौली में आयोजित की गई है। बैठक में भाकियू के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।