आगरा

बरहन थाने पर एक दुसरे के हुए प्रेमी युगल

आगरा। शादी करने के बाद एक प्रेमी युगल शुक्रवार दोपहर को थाना बरहन पहुंचा। दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। परिजनों की सहमति के बाद दोनों को एक दूसरे के साथ भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक थाना बरहन के गांव मुरथर अलीपुर निवासी भोलू उम्र 20 वर्ष समुदाय विशेष की युवती सुमन उम्र 22 वर्ष अपने घर से एक सप्ताह पूर्व चले गए थे। दोनों के परिजनों ने काफी खोजबीन की। दोनों ने हाथरस में न्यायालय के समक्ष एक साथ रहने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। शुक्रवार दोपहर थाना बरहन पहुंचे। थाने में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने दोनों से पूछताछ के बाद परिजनों के सूचना दी। सूचना पर दोनों पक्ष के लोग पहुंच गए और युवक युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पड़ अड़े रहे। दोनों पक्ष के उपस्थित करीब एक दर्जन लोगों ने सहमति दर्दी उसके बाद दोनों को परिजनों के साथ जाने दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरहन गुरविंदर सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष व प्रेमी युगल की सहमति थी परिजनों के साथ चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button