खंदौली में प्रतिमा स्थल पर गंदगी देख भड़के भाकियू कार्यकर्ता, ब्लॉक पर धरना की दी चेतावनी

प्रतिमा स्थल पर गंदगी देख भड़के भाकियू कार्यकर्ता, ब्लॉक पर धरना की दी चेतावनी
आगरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 30 जुलाई 2025 को यमुना एक्सप्रेसवे सहित किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह महापंचायत खंदौली इंटरचेंज गोल चक्कर, आगरा में बुधवार सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगी। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
बैठक संम्पन होने के बाद भारतीय किसान यूनियन का काफिला वहाँ से निकल ही रहा था की ब्लॉक कार्यालय के सामने वीर सपूतों की प्रतिमा को गन्दा देख अचानक काफिला वहाँ रुका और प्रतिमा के आसपास गंदगी देख लोग भड़क गए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्क्षय राजवीर लवानियां ने इस मामले को सभी को अवगत कराया की इसकी देखरेख करना ब्लॉक प्रशासन भूल गया है। प्रतिमाओं पर धूल जमी है। इसके साथ ही आसपास गंदगी भी है। प्रतिमा के पास छुट्टा पशु विचरण करते हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दल के नेता आशीष शर्मा ने अपने बैनर,होर्डिंग,पोस्टर लगा रखें है। जो उनके लिए बहुत ही ज़रूरी है। जिला अध्क्षय राजवीर लवानियां ने इस मामले को लेकर कहा जल्द ही प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं होता है यो 30 जुलाई के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता खंड विकास कार्यालय पर बैठकर धरना देंगे। खंदौली प्रतिमा प्रकरण को लेकर जनता ही नहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाकियू नेताओं मैं भारी आक्रोश
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया, युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, हरिओम जुरैल, बीके चौधरी, गिर्राज सिंह नौहवार, मनीष उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, तहसील अध्यक्ष एत्मादपुर धीरज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, तांतीराम जादौन, हरेंद्र सिंह, अतुल सिंह, अंशुल सिंह, बंटू लवानिया, नत्थू सिंह धाकरे, जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चाहर, तहसील अध्यक्ष आगरा रणजीत सिंह, बच्चू सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, भूरी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।