आगराजनता की आवाज़

शहीदों की शहादत को याद रखना हमारा फर्ज, स्वतंत्रता दिवस पर निकालेंगे “गांव किसान तिरंगा सम्मान यात्रा”

आगरा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सिस्टम सुधार संगठन (किसान) निकालेगा “गांव किसान तिरंगा सम्मान यात्रा”आपको बताओ कि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय गांव भवाईन पर सर्व समाज संयुक्त मोर्चा एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसके दो प्रमुख बिंदु रहे पहला सर्व समाज भाईचारा पर गहन चिंतन मंथन किया गया जिसमें क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने गहनता से सामाजिक सद्भावना पर गहन चिंतन मंथन किया तथा कहा कि हम सब एक हैं एवं परिवार की तरह से एक दूसरे के साथ खड़े हैं, तथा सभी ने सर्व सहमति से तय किया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एत्मादपुर विधानसभा में गांव गरीब किसान मजदूर “गांव किसान तिरंगा सम्मान यात्रा” ट्रैक्टर मार्च करते हुए निकलेंगे जिसका उद्देश्य शहीदों की शहादत को याद रखना हमारा फर्ज शहीदों की शहादत कोई याद करना तथा उनके विचारों का प्रचार प्रसार करना तथा अधिकारों की लड़ाई को बड़ी मजबूती से लड़ना है, किसान सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर लेकर “गांव किसान तिरंगा सम्मान यात्रा” निकालेंगे, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके पदाधिकारी एवं सामाजिक लोग शामिल होंगे यह ट्रैक्टर मार्च गांव किसान तिरंगा के सम्मान में आयोजित होगा जो कि ऐतिहासिक होगा ।

बैठक की अध्यक्षता बिशम्मर सिंह तोमर जी ने की तथा संचालन सिस्टम सुधार संगठन (किसान) के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने किया, बैठक में मुख्य रूप से त्यागी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीचरण त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन त्यागी, बाईसी क्षेत्रीय अध्यक्ष भोला त्यागी, बाईसी क्षेत्रीय अध्यक्ष (युवा) पोप सिंह त्यागी तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं सिंगर एम. एस ठाकुर, क्षत्रिय करणी सेना जिला अध्यक्ष शिवम राठौड़, करणी सेना भारत के जिला अध्यक्ष प्रतीक चौहान, समाजसेवी ग्राम प्रधान सुरहरा (प्रतिनिधि) मुकेश बघेल, समाजसेवी ग्राम प्रधान धरैरा (प्रतिनिधि) शिवनाथ बघेल एवं सिस्टम सुधार संगठन (किसान) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी कुशलपाल सिंह (नादऊ), प्रदेश संयोजक महेश सिसोदिया, प्रदेश महासचिव जितेंद्र त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री नरेंद्रपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष पवन सिसोदिया जिला संरक्षक हुकुम सिंह चौहान, जिला संरक्षक निरपति सिंह, जिला अध्यक्ष बंटी जादौन,जिला संयोजक प्रवीन चौहान, जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा) हरेंद्र सिंह धाकरे, जिला अध्यक्ष (शिक्षक मोर्चा) भरत सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह (दादा), जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सविता, जिला उपाध्यक्ष हृदेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर तोमर, जिला महामंत्री लोकेंद्र यादव, जिला महामंत्री मीनू उस्मानी, जिला सचिव योगेंद्र सिंह सिकरवार, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत ठाकुर, तहसील अध्यक्ष योगेश ठाकुर, तहसील अध्यक्ष युवा राहुल यादव, पंडित सत्येंद्र रावत, गोरे पंडित, मोनू ठाकुर, राजीव सिंह, मन्नू ठाकुर, मुन्ना सिंह सिकरवार डॉ संजय सिंह, कल्लन फौजी, रामप्रताप सिंह तोमर, कमल सिंह, ऋषि सिकरवार, एडवोकेट दिलीप सोलंकी, सौरभ शर्मा, आकाश चौहान, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, योगी सिंह, शिवराम सिंह बघेल, ओमवीर सिंह, दिनेश सिंह, मुकेश बघेल, सोनू धाकरे, भाव सिंह राठौर, उदयवीर सिंह बघेल, भोला राठौर, संजय यादव, विकास चौहान, रमेश तोमर, अजय पंडित, पवन जादौन, रामवीर सिंह बघेल ओमकार सिंह बघेल, लालू यादव, उमेश धाकरे, प्रांशू जादौन, दीपक तोमर, प्रेम सिंह, रामगोपाल सिंह तोमर, आदि समस्त सम्मानित किसान सरदारी उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button