खंदौली में रक्षाबंधन पर पुलिस और नेशनल हाईवे ने नहीं की ट्रैफिक की कोई तैयारी, उमस भरी गर्मी में लोग होंगे परेशांन

आगरा। आगरा अलीगढ हाइवे पर जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण कर रही है। रक्षाबंधन त्योहार के कारण सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई राखी की दुकानें रेडी इस समस्या का प्रमुख कारण बनी हैं।
भारतीय किसान यूनियन के प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार ने बतया की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया गया। हाट बाज़ार के सामने बेतरतीब खड़ी मोटरसाइकिलें भी जाम का एक प्रमुख कारण है। नेशनल हाइवे को ये जानकारी होते हुए की रक्षाबंधन का त्यौहार है सड़क से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए जिससे आने जाने वाले यात्रियों को रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था सुचारु मिले चौराहे पर तैनात होमगार्ड या पुलिसकर्मी थोड़ा सा ध्यान देते, तो जाम की समस्या से राहत मिल सकती थी। बरोस टोल प्रभारी टोल वसूलने में मस्त है। इस उमस भरी गर्मी में जाम के कारन लोग कितने परेशान होंगे उनको कोई फरक नहीं पड़ता क्योंकि वो तो ऐसी में बैठे है।