खंदौली पुलिस द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा और कानून के प्रति किया जागरूक

आगरा। जिले में इन दिनों महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महिलाओं बालिकाओं को प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस ने गांव-गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चला रही है। खंदौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।
मनचला परेशान करें तो घबराएं नहीं
यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, पुलिस कंट्रोल नंबर-112,चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
पुलिस ने बताएं महिलाओं से संबंधित कानून
पुलिस ने इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया।