हाथरस

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा रुहेरी मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

हाथरस। भाजपा रुहेरी मंडल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत श्रीमती प्रेमवती देवी इन्टर कॉलेज बीछिया से शहीद स्मारक स्थल टुकसान इगलास रोड तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,
विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जनपद हाथरस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य जी ने फीता काट कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव आर्य जी का एवं रुहेरी मंडल के मार्गदर्शक कुशलपाल सिंह पौरुष जी का स्वागत मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा जी, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा जी एवं मंडल महामंत्री विवेक रावत जी द्वारा पटका पहनाकर एवं राधा कृष्ण का छवि चित्र देकर किया गया।
इस अवसर पर गौरव आर्य जी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश के लोगों को एकजुट करता है,यह हमारे देश की आन वान शान है,इसी भावना के अनुरूप तिरंगा यात्रा न केवल एकता का प्रतीक है वल्कि यह यात्रा राष्ट्रवाद की भावना को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को मजबूत करती है।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं,क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए,
भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा, हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के गीतों ने माहौल को राष्ट्रमय वना दिया।
तिरंगा यात्रा के अंत में कारगिल में शहीद के स्मारक स्थल पर मुख्य अतिथि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया,
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहने वालों में सर्वश्री मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा जी,मंडल महामंत्री विवेक रावत जी,मनोज शर्मा प्रधानाचार्य जी,कुशलपाल सिंह पौरुष जी,अनंत सोलंकी जी,गोपाल सिंह पौरुष जी, विक्रम सिंह रावत जी, मुकेश कुमार शर्मा जी, मुकेश दीक्षित जी, सुमित शर्मा जी मंडल कोषाध्यक्ष, अनुज वाष्र्णेय जी,हरीओम चौधरी जी अध्यापक,सरिता शुक्ला जी अध्यापक, कल्पना शर्मा जी अध्यापक,गौरीशंकर यादव जी, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय रावत जी,मनोज उपाध्याय जी,साहब सिंह वघेल जी अध्यापक,किशोरीलाल शर्मा जी अध्यापक,प्रिया शर्मा जी अध्यापक,पवन कुमार शर्मा जी, दुष्यंत कुमार जी,चौधरी वीरेंद्र सिंह जी,उमेश चौधरी जी,महिपाल सिंह बघेल जी,राहुल उपाध्याय जी,हरीश गॉड जी,राजेश कुमार जी,अमित कुमार जादौन जी,श्याम दत्त शर्मा जी,चौधरी भूपेंद्र सिंह जी,अशोक शर्मा जी,बैकेंश रावत जी,राजवीर सिंह जी,अजय प्रजापति जी,गिरीश शर्मा जी,हरीमोहन शर्मा जी, योगेन्द्र कुमार जी, विपिन कुमार जी, जितेन्द्र कुमार जी,समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा जी द्वारा तिरंगा यात्रा में पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button