आगरा

अवैध खनन में दो ट्रैक्टर सीज

आगरा। बसई अरेला क्षेत्र में मंगलवार की रात मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को वन विभाग टीम ने पकड़ कर सीज कर दिया। ये मिट्टी के अवैध खनन में लगे थे। आरोपी मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जोरों से चल रहा है। जिसका चार दिन पूर्व वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाकर वायरल किया था। मगलवार की रात नगला भरी के पास खनन माफिया के गुर्गे जंगल से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे। सड़क पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली दौड़ते रहे थे। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। सामाजिक वानिकी रेंजर गजेंद्र चौधरी ने बताया कि अवैध खनन की मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button