
आगरा। शाहगंज पुलिस ने सिटी कॉलोनी के पास से अन्तर्जनपदीय मोबाइल छिनैती गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 मोबाइल, दो मोटर साइकिल और एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि छीने हुए मोबाइलों को वह आते जाते लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया करतेथे। पैसों से मौज मस्ती करते थे। शाहगंज पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिटी कॉलोनी शाहगंज के पास छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने अपने नाम राशिदनिवासी वृंदावन, आसिफनिवासी नरीपुरा शाहगंज, सोनू निवासी नरीपुरा शाहगंज, इमरान निवासी भीम नगर शाहगंज, उदय निवासी रोहित नगर शाहगंज बताए। इनके कब्जे से 13 मोबाइल फोन मिले। इनमें से नौ मोबाइल विभिन्न स्थानों से छीने गए थे। आरोपितों ने कई छिनैती की घटनाएं कबूली हैं। यह भी बताया कि वह आगरा ही नहीं आस पास के जनपदों में जाकर भी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।