आगराजनता की आवाज़

भाजपा पदाधिकारी से उलझना थाना अध्यक्ष को पड़ा भारी

मारपीट की शिकायत करने पहुंचे भाजपा पदाधिकारी को थाने में बैठाया, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

आगरा के जगनेर थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता पर हंगामा हो गया। आक्रोशित भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया। करीब तीन घंटे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। सूचना पर आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए।

कस्बा निवासी भाजपा के मंडल मंत्री मनोज अग्रवाल का मंगलवार को ठेल संचालक दामोदर माहौर के बच्चों के साथ झगड़ा हो गया था। मारपीट के बाद मनोज अग्रवाल थाने पर तहरीर देने पहुंचे थे। इस दाैरान उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष लवलेश को थाने पर बुला लिया। पीछे से ठेल संचालक भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर अंदर थाने में बैठा दिया।

इसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष लवलेश का थानाध्यक्ष से विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ा तो भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां सहित पूर्व विधायक महेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल व पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदाैरिया सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। घेराव कर थाने पर बैठ गए।

डीसीपी अतुल शर्मा, एसीपी इमरान अहमद भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर तीन घंटे तक हंगामा चला। डीसीपी ने बताया कि मनोज अग्रवाल का ठेल संचालक से झगड़ा हो गया था। थानाध्यक्ष पर मंडल अध्यक्ष से अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। विवाद के संबंध में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल थानाध्यक्ष को हटा दिया गया है सुभाष चंद्र को रकाबगंज से भेज कर जगनेर का थाना प्रभारी बनाया गया है।

बाइट-अतुल शर्मा, डीसीपी पश्चिमी जोन, आगरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button