आगरा
तमिलनाडु से ताजमहल देखने आयी महिला बिछड़ी

आगरा। तमिलनाडु से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के ग्रुप से 70 वर्षीय महिला बिछड़ गयी। जिसकी सूचना पर्यटकों के ग्रुप द्वारा पुलिस को दी गई।
सूचना के उपरांत तत्काल सीसीटीवी, पीए सिस्टम की मदद से ताज सुरक्षा पुलिस ने मात्र 30 मिनट के अंदर महिला पर्यटक को खोज कर, उनके ग्रुप से मिला दिया।



