आगरा

दिल्ली पुलिस ने आगरा के होटल में पकड़ा चैतन्यानंद स्वामी

दिल्ली में शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की 17 छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती आगरा में छिपा था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात 3 बजे दबिश देकर चैतन्यानंद को अरेस्ट किया और उसे दिल्ली लेकर गई।

चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी स्वामी 5 अगस्त को FIR दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और बिहार में छापेमारी भी की जा रही थी। वह देश छोड़कर न भाग जाए, इसके लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

चैतन्यानंद लड़कियों को फिजिकली भी एब्यूज करता था। पीरियड्स के वक्त भी नहीं छोड़ता था। वह देर रात उन्हें कमरे में बुलाता, न आने पर कम नंबर देने की धमकी देता। उसने हॉस्टल रूम में भी CCTV लगवा रखा था।

इन सब में इंस्टीट्यूट की तीन महिला वॉर्डन भी शामिल थीं। वे लड़कियों से चैतन्यानंद के भेजे मैसेज डिलीट कराती थीं। हालांकि, कुछ लड़कियों ने चैट के स्क्रीनशॉट सेव कर लिए थे, जो सबूत बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button