आगराजनता की आवाज़

खंदौली में तिरंगे को उलटा लगा कर किया जा रहा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान – वीडियो वाइरल

आगरा। खंदौली में प्राचीन लाल मंदिर पर तिरंगे को उलटा लगा कर किया जा रहा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान जाने-अनजाने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता रहा, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मंदिर के महंत को शायद तिरंगे के लहराने की दिशा निर्देश के बारे जानकारी नहीं थी। गलत ढंग से तिरंगे को लहराया जाना अपराध की श्रेणी में आता है, जिस कारण दोषी को तीन वर्ष की कैद या जुर्माना या दोनो हो सकते हैं। निवासी आदित्य वहां से गुजर रहे थे तो उनकी निगाह उलटे तिरंगे पर पड़ी तो उन्होंने मंदिर पर जाकर संपर्क किया और उलटे तिरंगे की जानकारी दी लेकिन वहाँ चिलम फूँक रहे बाबा ने उन्हें वहाँ से भगा दिया और कहा ये ऐसे ही रहेगा तुम पर जो किया जाये वो कर लेना। तब जाकर वीडियो को शोशल मीडिया पर वाइरल किया। उल्टा तिरंगा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तिरंगा लहराते समय कुछ गाइड लाइन बनाई गई हैं। जैसे कि तिरंगा लहराते समय जमीन को नहीं छूना चाहिए। मैला कुचला या फटा हुआ तिरंगा नहीं फहराया जाना चाहिए। तिरंगे को गलत ढंग से फहराया नहीं जाना चाहिए। फ्लैग कोड आफ इंडिया के तहत झंडे को कभी भी जमीन पर नहीं रखा जा सकता। प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर ऐक्ट-1971 की धारा-2 के मुताबिक ध्वज और संविधान के अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कानून हैं। अगर कोई शख्स झंडे को किसी के आगे झुका देता हो, उसे कपड़ा बना देता हो, मूर्ति में लपेट देता हो या फिर किसी मृत व्यक्ति (शहीद हुए जवानों के अलावा) के शव पर डालता हो, तो इसे तिरंगे का अपमान माना जाएगा। तिरंगे की यूनिफॉर्म बनाकर पहन लेना भी गलत है। अगर कोई शख्स कमर के नीचे तिरंगा बनाकर कोई कपड़ा पहनता हो तो यह भी तिरंगे का अपमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button