आगरा

आगरा घूमने आए विदेशी पर्यटक की मौत

आगरा घूमने आए विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। दूतावास को जानकारी दे दी गई है। दक्षिणी अमरीका के पेरू निवासी 85 वर्षीय जोस विक्टर सेरावेगा 22 अक्टूबर को आगरा आए थे।वह ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार को उन्हें अजमेर जाना था। इसके लिए ऑटो से आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचे। अचानक स्टेशन पर उनकी तबीयत खराब हो गई।ऑटो चालक ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर थाना रकाबगंज की पुलिस पहुंची। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराने के लिए पुलिस लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से एक डायरी मिली है। डायरी में उनकी हर गतिविधि की जानकारी है। इससे पता चला कि वह फरवरी में भी भारत आए थे। कुछ दिन रुकने के बाद वापस चले गए थे।अब दोबारा भारत घूमने आए थे। डायरी में हर दिन घूमने का ब्योरा दर्ज किया हुआ था। वे ताजमहल, आगरा फोर्ट सहित कई एतिहासिक इमारतों को देख चुके थे। डायरी से ही पता चला कि वो अजमेर जाने वाले थे। अजमेर की ट्रेन के लिए ही वो आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button