केक काटकर एवं गुड़ बांटकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयन्त चौधरी का जन्मदिन

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के सिकंदरा स्थित महानगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी का 47 वां जन्मदिन आज राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया । महानगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर व नरेंद्र बघेल, प्रदेश मंत्री डॉ रुपेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री संजीव शर्मा व सत्यवीर सिंह रावत, सरदार राजेंद्र सिंह, हिमांशु शर्मा, आलोक चौधरी, डॉ पवन कुशवाह, सोनू वर्मा, नीरज भारद्वाज, मोनू उपाध्याय, आदि ने श्री जयन्त चौधरी के जन्मदिन का केक काटकर उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर पार्टी जनों ने गुड़ वितरण कर खुशी का इजहार किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर व नरेंद्र बघेल व प्रदेश मंत्री डॉ रुपेश चौधरी ने कहा कि श्री जयंत चौधरी देश के किसानों, गरीबों, मजलूमों और नौजवानों की उम्मीद की किरण है और हम सभी लोग उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम कीअध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला ने की। इस अवसर पर दिलीप जैन, मनोज बाल्मीकि, प्रमोद कश्यप, शेर सिंह, ठा सुरेंद्र सिंह मास्टर, चरण सिंह निषाद, निर्मल मथुरिया, सुनील राजपूत, संजीव कुमार धाकरे,मौ इलियास, साजिद खान, पवन गुप्ता, महेंद्र ओम जी, रिंकू सिंह, किशोर राठौर, जसवीर चाहर, संजीव खोखर, साबिर खान इदरस खान, मौनू बाल्मीकि आदि उपस्थित थे।



