
मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या..
मोबाइल फोन वीडियो एवं दीवारों पर लिखा सुसाइड नोट..
– मथुरा के महावन तहसील अंतर्गत ग्राम खप्परपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मनीष नामक व्यक्ति ने अपने परिवार सहित सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना में मनीष, उसकी पत्नी और बच्चों की दुःखद मृत्यु हो गई है।सामूहिक आत्मघाती कदम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी (आगरा जोन) अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश पांडे, जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार समेत जनपद के तमाम आला अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है।प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रशासन को पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महावन तहसील के गांव खप्परपुर में एक हृदय विचारक घटना हुई है। 35 वर्षीय मनीष शर्मा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर के अंदर मृत पाए गए हैं। सुबह उनके भाई ने ये सूचना दी थी।सुसाइड का वीडियो उनके फोन में भी मिला है। कुछ दिन पूर्व में इनके द्वारा 12 लाख रूपये का एक प्लॉट भी बेचा गया था जिसका रुपया भी उन्हें मिल गया था। खेती बाड़ी भी अच्छी खासी उनके पास है। परन्तु ये हृदय विचारक घटना क्यूं हुई हुई इसका पता लगाए जा रहा है। कमरे की दीवारों पर भी सुसाइड नोट लिखा है, कागज पर भी लिखा मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का कहा है। और हमे भी निर्देशित किया है कि शीघ्र ही इस घटना का जांच कर खुलासा किया जाए।
बड़ी घटना होने के कारण एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक मनीष द्वारा स्वेच्छा से सामूहिक आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मनीष द्वारा सुसाइड की बात दीवारों पर और डायरी में लिखा मिला है और उसमें वो किसी को दोषी नहीं ठहरा रहे हैं।



