आगराजनता की आवाज़

नगर पालिका एत्मादपुर तथा भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत से लगाए जा रहे पोल, सिस्टम सुधार संगठन ने रुकवाया

आगरा। रात का फायदा उठाकर नगर पालिका एत्मादपुर तथा भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत से पोल लगा रहे थे, उसी समय उधर से प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर का आना हो गया तो उन्होंने देखा कि पोल माफिया सड़क पर एडवरटाइजिंग लोहे का बड़ा पोल लगा रहा है, मैं तत्काल प्रभाव से इस कार्य को रुकवाया तथा थाना अध्यक्ष एत्मादपुर को सूचना दी मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा तथा पोल का फ्रेम तथा पाइप एवं अन्य सामग्री पुलिस द्वारा अपनी कस्टडी में लेते हुए छलेसर चौकी पर रखवाया, पोल माफियाओं की गुंडई देखिए सिस्टम सुधार संगठन (किसान) विगत चार दिनों से कस्बा एत्मादपुर में नगर पालिका एत्मादपुर तथा पोल माफियाओं द्वारा जो बरहन रोड एत्मादपुर तथा गांव सवाई में सड़क तथा फुटपाथ पर पोल लगाए जा रहे है, जो कि असंवैधानिक है, तथा सड़क तथा फुटपाथ पर कब्जा किया जा रहा है जिससे कि आए दिन दुर्घटना घटित होंगी, लोगों की जानें जाएगी तथा स्थाई कब्जा नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है इसके लिए नगर पालिका एत्मादपुर पर तथा पोल माफिया पर मुकदमा दर्ज करने तथा बुलडोजर पोलो पर चलाने के संबंध में कल दिनांक 21/2/2026 को सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन द्वारा नायाब तहसीलदार हरिलाल चौधरी जी को ज्ञापन दिया गया था तथा उपजिलाधिकारी महोदय एत्मादपुर से फोन पर बात की गई थी कि इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए, उपजिलाअधिकारी महोदय ने भरोसा दिलाया था तथा कहा था की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बेईमान तथा भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत से पोल माफिया रात को ही पोल लगा दे रहा थे , अब जब पोल रात को ही लग जाएगा तो प्रशासन कार्रवाई क्या करेगा, अब तक नगर एत्मादपुर में फुटपाथ तथा सड़क पर 50 से अधिक पोल लगे हुए है, क्या एक भी पोल पर कार्रवाई की गई है, इसके उलट नगर पालिका एत्मादपुर 5000 रुपए की पर्ची काट के अनगिनत पोल लगवाने की अनुमति देता है ना पर्ची में यह लिखा जाता है रसीद में कि कितने पोल लगेंगे, कहां लगाए जाएंगे, क्या मानक होगा, सिर्फ पर्ची काटी जाती है, पर्ची 5000 की काटी जाती है लेकिन पैसे 5 लाख लिए जाते हैं, इसी बेईमान के खिलाफ तथा अवैध रूप से किया जा रहे कब्जे तथा अतिक्रमण के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है प्रशासन से गुजारिश है जिला कलेक्टर साहब से गुजारिश है कमिश्नर साहब से गुजारिश है तत्काल प्रभाव से सभी बेईमान अधिकारियों पर मुकदमा पंजीकृत किया जाए तथा जेल भेजा जाए, तथा सभी की सेवाएं समाप्त की जाए तथा जितने भी अवैध रूप से पोल सड़क तथा फुटपाथ पर लगाए गए हैं उन पर बुलडोजर चलाया जाए ऐसा नहीं होगा तो बहुत जल्द हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button