आगराजनता की आवाज़

रामबाग पर नकली किन्नरों का उत्पात, आये दिन लगता है जाम, पुलिस के सामने होती है वसूली

आगरा। आगरा अलीगढ नेशनल हाईवे पर नकली किन्‍नरों का आतंक बढ़ गया है। आने-जाने वाले यात्री इन दिनों किन्नरों के आतंक से परेशान हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों को रोक-रोककर अवैध वसूली की जा रही है। बाहर से आई गाड़‍ियों के नंबर देखकर बीच सड़क पर जाकर वाहन रुकवा लेते हैं और अभद्रता करते हैं। आगरा में किन्नरों का सबसे बड़ा मजमा रामबाग चौराहे पर लगता है। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे से शहर में प्रवेश करने वाली दूसरे जिले और राज्य की गाड़ियों को चौराहे से पहले रोक कर उनसे जबरन ‘किन्नर टैक्स’ वसूला जाता है। किन्नर गाड़ियों के आगे खडे़ हो जाते हैं। अगर कोई रुपए देने से मना करता है तो उससे अभद्रता की जाती है। इतना ही नहीं किन्नर कपडे़ उतारकर गाड़ी के आगे खडे़ हो जाते हैं। पुलिस भी किन्नरों पर कार्रवाई करने से कतराती है।

आपको बता दें नकली किन्नर वाहनों को चारों तरफ से घेर लेते हैं। अगर गलती से गाड़ी चलाने वाले ने शीशा खोल दिया और नकली किन्नरों को पैसे नहीं दिए तो ये लोग गाड़ी चलाने वाले को काफी परेशान करते हैं। ऐसे गाड़ी जो आगरा से बाहर की नंबर की है और उनमें महिला बैठी हुई होती हो तो उनसे जमकर अभद्रता करते हैं।

पुलिस के सामने होती है वसूली
जहां पर नकली किन्नरों के गैंग सक्रिय हैं, वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस बूथ बने हैं। रामबाग चौराहे पर हर समय पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी वसूली करने वाले किन्नरों पर कोई कार्रवाई नहीं करते। फिर क्या बाहर से आने वाले लोग भी किन्नरों की अभद्रता से परेशान होकर रुपए दे जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button