आगरा
गांजा तस्कर गिरफ्तार

आगरा। जीआरपी आगरा कैंट ने रविवार को गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह आगरा कैंट स्टेशन से एक युवक को दबोचा गया। युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी में 7 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विवेक श्रीवास्तव निवासी जौनपुर बताया। बरामद गांजे की बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर आया था। आगरा से ट्रेन से उतरकर उसे बचने जा रहा था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



