एत्मादपुर में युवक की हत्या के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

एत्मादपुर में गढ़ी महासिंह खेड़ा में तीन मार्च को हुई एक युवक की हत्या में पुलिस ने नामजद तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार तीन मार्च रात गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में जगत सिंह के पुत्र अमित कुमार (22) से गंभीर सिंह, उसके भाई व अन्य ने लाठी-डंडे व सरिया से मारपीट की थी। जिसमें अमित
गंभीर घायल हो गया था। उसे बचाने पिता जगत सिंह व भाई अंकुश आये तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार को अमित की मौत हो थी। मृतक के भाई अंकुश की तहरीर पर पुलिस ने सात पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपी गंभीर, प्रमोद, राहुल व जीतू को जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार को आरोपी रवि, आनंदव प्रवेश निवासी गढ़ी महासिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।



