आगराजनता की आवाज़

एक्सप्रेसवे जाम करने पर सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज, टोल मैनेजर की तहरीर पर 11 के खिलाफ नाम जद मुकदमा

आगरा आलू की कीमत को लेकर एक्सप्रेस पर हंगामा एक्सप्रेसवे बंद करने पर एक दर्जन के लगभग सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है टोल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है

मामला बीते दिन सोमवार का है यमुना एक्सप्रेसवे खंदौली टोल के पास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में एक दर्जन लोग एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने पहुंच गए टोल मैनेजर की तहरीर के अनुसार तीन चार गाड़ियों में भरकर लोग पहुंचे गाड़ियों से दो कट्टा आलू निकालकर एक्सप्रेसवे पर डाल दिऐ उसके बाद समाजवादी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आलू की कीमत को लेकर हंगामा करने लगे पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन फिर भी हंगामा करते रहे लगभग 18 मिनट तक हंगामा किया गया जिससे एक्सप्रेस वे जाम हो गया आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा पुलिस से भी सपा नेताओं की नौकझोक होती हुई सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसके बाद शरीर के आधार पर 11 लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है थाना खंदौली में प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल
मनोज कुशवाहा मनीष उदानिया जितेंद्र शर्मा भरत शर्मा हर्ष उपाध्याय विक्रम सिंह विक्रम सिंह आयुष महेंद्र सिंह गोविंद के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है मुकदमा में गाड़ी नंबर भी दर्ज हैं इसमें कुछ लोगों के ऐसे भी नाम है जो आने वाले चुनाव में अपनी किस्मत अजमाना चाहते हैं
तो दूसरी तरफ सपा नेताओं का कहना है कि किसानो की आवाज को सरकार दबाने का काम कर रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर जाम लगाना सही नहीं है आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है अगर किसानों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन या कोई ज्ञापन देना है तो शांति तरीके से भी दिया जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button