आगराजनता की आवाज़शिक्षा

छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

आगरा। आज दिनांक 10 मार्च 2026 को राजा बलवंत सिंह कॉलेज में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य महोदय के नाम बड़ा बाबू को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन छात्र सेवक अंकित जुरैल द्वारा दिया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से छात्रों को अब तक स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट/स्मार्टफोन न मिलने की समस्या उठाई गई। इसके साथ ही कॉलेज में छात्रों की अन्य शैक्षणिक एवं सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी प्रशासन के संज्ञान में लाया गया।अंकित जुरैल ने कहा कि लंबे समय से छात्र टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वितरण नहीं किया गया है, जिससे छात्रों में नाराजगी है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण कराया जाए तथा छात्रों की अन्य समस्याओं का समाधान किया जाए।यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button