खंदौली में प्रतिमा स्थल पर आवारा पशुओं से निजात दिलाएं वरना आंदोलन, स्थानीय लोगों में रोष

आगरा। प्रतिमा स्थल और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा जानवरों (सांड, कुत्ते, बंदर) का बढ़ता जमावड़ा नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा बन गया है। इन स्थानों पर आक्रामक पशुओं द्वारा हमले, दुर्घटनाओं और बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय प्रशासन को इन जानवरों के पुनर्वास हेतु कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रतिमा स्थल पर आवारा जानवरों के घूमने से क्षेत्रीय लोगो में व श्रद्धालुओं में काफी रोष है, क्योंकि ये जानवर गंदगी फैलाते हैं और सुरक्षा के लिए खतरा (काटने/हमला करने) पैदा करते हैं। खंदौली खंड विकास कर्यालय के सामने आवारा जानवरों की उपस्थिति धार्मिक स्थलों की पवित्रता और शांति को भंग करती है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
आपको बता दें नेतागण से लेकर प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया है, कई बार ज्ञापन दिया है लेकिन कोई पहल नहीं हुई। अब भारतीय किसान यूनियन ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। टीम में राजवीर लवानिया जिला अध्यक्ष, गिर्राज सिंह नौहवार प्रदेश प्रचार मंत्री, राधा देवी महिला मोर्चा, रवि जुरैल ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष उपाध्याय, लवकेश पचौरी जिला सचिव अदि ने रोष व्यक्त किया।



