थाना बरहन में 25 हजार रुपये लेकर मामला निपटाने का दारोगा पर लगा आरोप

आगरा। थाना बरहन क्षेत्र में सड़क हादसे के समझौते को लेकर दारोगा पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। पीडित चालक ने दारोगा पर 25 हजार रुपये लेकर मामला निपटाने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि छह मार्च को टूंडला निवासी पुष्पेंद्र सिंह 22 चक्का ट्रक लेकर कुरगवां से टूंडला जा रहे थे। दोपहर करीब 1:20 बजे नगला गोल के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में सामने से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवम कुमार व उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। आरोप है कि मामले में तैनात दारोगा सुधांशु मिश्रा ने अजय सिंह निवासी आल घड़ी, अहारन के साथ समझौता कराते हुए 25 हजार रुपये में फैसला करा दिया, जबकि शुरू में 45 हजार रुपये की मांग की गई थी। जानकारी होते ही पीड़ित का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। ट्रक चालक पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि बरहन पुलिस ने एक सप्ताह बीतने के बाद भी डार को न तो रिलीज किया है और न ही मामले में कोई कार्रवाई दाखिल की है। उनके सभी कागजात पूरे है। इस संबंध में थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी।



