
प्रधान ने बनाया पंचायत की जमीन पर मकान
हाई कोर्ट के आदेश के बाद तहसीलदार कोर्ट ने भी बेदखल किया
दो बार तहसीलदार कोर्ट से बेदखली के आदेश फिर भी कब्जा
बाबा का बुलडोजर कब खाली कराएगा पंचायत की जमीन
आगरा शासन के द्वारा पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के आदेश लगातार हो रहे हैं बाबा का बुलडोजर जमीनों को खाली करा रहा है तुम वहीं वर्तमान प्रधान ने पंचायत की जमीन पर मकान बनाकर खड़ा कर दिया दो बार तहसीलदार कोर्ट से अवैध कब्जा साबित करते हुए जुर्माना लगाया है शिकायतकर्ता के द्वारा हाई कोर्ट की शरण ली गई हाई कोर्ट ने भी पंचायत की जमीन का निस्तारण कर जवाब मांगा था जिसमें 3 महीने का समय दिया गया अब तहसीलदार कोर्ट ने जवाब देते हुए वर्तमान प्रधान पर जुर्माना लगाते हुए पंचायत की जमीन पर बनाई गई मकान के खिलाफ आदेश जारी किया है अब देखना होगा कि कितने समय में बाबा का बुलडोजर इस पंचायत जमीन को खाली कराएगा ताज नगरी की तहसील एत्मादपुर के ब्लॉक खंदौली की ग्राम पंचायत मुढी जहांगीरपुर के वर्तमान प्रधान राजीव गिरी पुत्र हरी गिरी के द्वारा पंचायत की जमीन घूरे के गड्ढे पर मकान बनाकर खड़ा कर दिया है तहसील में शिकायत की गई मुकदमा चलाया गया 22 मार्च 2025 को तत्कालीन तहसीलदार मांधाता सिंह ने कोर्ट के माध्यम से आदेश किया था कि गाटर संख्या 335 पर राजीव गिरी का अवैध कब्जा है उसे पर जुर्माना भी लगाया गया था उसे आदेश के खिलाफ राजीव गिरी ने जिला मुख्यालय पर अपील की थी अपील को स्वीकार करते हुए फिर तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया के सही तरह से जांच नहीं की गई है उसी क्रम में शिकायतकर्ता भूपेंद्र भारद्वाज ने हाई कोर्ट की शरण ली सबूत के आधार पर हाईकोर्ट ने पंचायत की जमीन पर बने मकान के आदेश को लेकर तहसीलदार कोर्ट को आदेश दिए के 3 महीने में समस्या का निस्तारण कर अवगत काराऐ 11 मार्च 2026 को हाई कोर्ट की रिट सी 37915/2025 का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कोर्ट से आदेश जारी करते हुए स्वीकार किया है के पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया है साथ में जुर्माना भी लगाया है एक महीने का समय दिया गया है कि एक महीने के अंदर पंचायत की जमीन को खाली किया जाए
शिकायतकर्ता भूपेंद्र भारद्वाज का कहना है कि पंचायत की जमीन को खाली कराया जाए जिस पर मकान बना हुआ है , दवा बनाने के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा फर्जी मुकदमे लिखी जाते हैं जिससे दबाव बना सके अधिकारियों के द्वारा सही कार्य करने पर भी अधिकारियों की शिकायत कर दी जाती है राजीव गिरी पर अपहरण गोलीकांड जैसे मुकदमे लिखा जा चुके हैं
पंचायत की जमीन पर मकान बनाया गया है हाई कोर्ट में रिट दायर की गई थी जिसमें 3 महीने का समय दिया गया था निस्तारण के लिए उसका निस्तारण करते हुए कब्जा धारक राजीव गिरी पुत्र हरि गिरी निवासी मुढी जहांगीरपुर ब्लॉक खंडोली तहसील एत्मादपुर को 11 मार्च 2026 को बेदखल किया गया है और जुर्माना लगाया है
देवेंद्र प्रताप सिंह तहसीलदार एत्मादपुर आगरा



