आगराजनता की आवाज़

आगरा भ्रष्टाचार में लिप्त उप निरीक्षक निलंबित

आगरा

पुलिस कमिश्नर, आगरा श्री दीपक कुमार द्वारा भ्रष्टाचार हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही:-

कमिश्नरेट आगरा में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति जारी है, जिसके लिये टोल फ्री नम्बर 7839860813 जारी किया गया था ।

इस पर थाना इरादतनगर से सम्बन्धित एक शिकायत प्राप्त हुई। तथा शिकायत से सम्बन्धित ऑडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर आगरा द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लिया गया तथा शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उससे बातचीत की गयी। प्रारम्भिक जाँच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर थाना इरादतनगर पर नियुक्त उप निरीक्षक मानवेन्द्र गंगवार को आज दिनांक 18.03.2026 को निलम्बित किया गया है।

पुलिस कमिश्नर, आगरा द्वारा प्रकरण की विस्तृत जाँच अपर पुलिस आयुक्त, आगरा को दी गयी है।

#UPPolice #ZeroTolerance

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button