आगराजनता की आवाज़

बिजली घर चौराहे पर जाम का झाम, विदेशी सैलानी भी फंसे, चारो तरफ अतिक्रमण, ठेकेदार की हो रही मनमानी

आगरा में बिजली घर चौराहा है। चौराहे से 20 कदम पर लाला किला और 2 किमी पर ताजमहल है। यहां पर विदेशी सैलानी इन इमारतों के साथ बाजार भी घूमने के लिए आते है। लेकिन ट्रैफिक कि वजह से ऐसे में लोगों का चौराहे से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। यहां बीच सड़क पर ऑटो खड़े कर दिए जाते है। इससे यहां वाहन ही नहीं बल्कि लोग भी नहीं निकल पाते है। इससे आगरा में आए भारतीय और विदेशी खराब छवि को लेकर लौटते है। चौराहे पर ऑटो की संख्या बढ़ गई है। लेकिन ट्रैफिक के कारण लोगों को खास कर बिजली घर पर काफी परेशानी हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो ठेकेदारों की मनमानी के कारण सड़क पर खड़े होते है। चालक ऑटो को बीच रोड पर छोड़ कर चले जाते है। कुछ कहने पर लड़ने पर उतारू हो जाते है। सड़क पर लोग दुकानें लगाकर बैठ रहे हैं। इससे एक साइड की रोड ब्लॉक हो जाती है। इसके अलावा रहवासी वाहन खड़े कर देते है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही हैं। ऐसे में वाहन चालकों को बचते हुए निकलना पड़ता है। इधर दुकानों के बाहर सामान रखने से मार्ग संकरा हो जाता है। जिससे आवागमन में दिक्कत होती है।

हालाकि की इसके लिए ट्रैफिक पुलिस चौराहे पर रहती है। लेकिन पुलिस भी उन्हें देखने के अलावा कुछ खास नहीं कर पाती है। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ती की जाती है। जाम की वजह से लोगों को रॉन्ग साइड से हो कर गुजरना पड़ता है। इससे स्थानीय दुकानदार भी परेशान रहते है। लोगों ने बताया- ऑटो को हटाने के लिए कहा जाता है। लेकिन ऑटो वाले लड़ने के लिए तैयार हो जाते है। सवारियों को जबरदस्ती बैठा है। जिसके चलते कई बार तो आपस में लड़ बैठते है। इससे किसी और को नहीं शहर में आए लोगों को ही परेशानी होती है और विदेशी खराब छवि को लेकर लौटते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button