खेलों की दुनिया में बढ़ा है भारत का मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा : डॉ दिनेश शर्मा
मोदी सरकार के प्रयासों से आज भारत के खिलाड़ियों पर होती है सोने के मेडल की बरसात

लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री यूपी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि खेलों की दुनिया में भारत का मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ी है। एक समय में भारत की खेल प्रतिभाएं पूरी दुनिया के लिए चुनौती हुआ करती थीं। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ की हम खेलों में पिछड़ने लगे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया और सांसद खेल प्रतियोगिता के आयोजन की अनूठी पहल की थी। इन प्रतियोगिताओं के ज़रिए खेल गाँव गाँव तक पहुँच गए। देश के अंदर ही प्रतिभाओं के बीच में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हुई।
सांसद ने कहा कि पहले के समय में जब देश को किसी प्रतियोगिता में मेडल मिलता था तो दीवाली मनायी जाती थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी की पहल के बाद चाहे वह ओलंपिक हो या कोई अन्य खेल आयोजन देश के खिलाड़ियों पर सोने के मेडल की बरसात होती है। ये मोदी सरकार में आया बदलाव है जिसके चलते देश का मान सम्मान बढ़ा है। पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान तो ठीक है पर अब खेलोगे कूदोगे बनोगे शैतान बदलकर खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे महान हो गया है। भारत के ओलंपिक विजेताओं को पाँच करोड़ की धनराशि के साथ सरकारी नौकरी भी मिली है। देश में खेलों को लेकर एक बड़ा परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एम खेल मंत्री मनसुख मांडविया लेकर आए हैं।
डॉ शर्मा ने कहा कि मोहनलालगंज के विजेताओं को आज पूरा देश देख रहा है। आज इस मैदान पर देश का भविष्य मौजूद है जो पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में भी रिकॉर्ड बना रहा है। आज सचिन , धोनी , पी टी उषा जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। जीवन में आपको अगर अच्छा खिलाड़ी बनना है तो सचिन और धोनी की तरह बने , राजनेता बनना हो तो अटल जी की तरह बनना चाहिए एवं किसी को विश्व का नेता बनना है तो फिर उसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ही आदर्श होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी अटल जी की जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे जो लखनऊ को दुनिया में नई पहचान देगा। इसमें अटल जी के साथ ही दीनदयाल जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियाँ लगी है। अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ के सांसद रहे थे और उन्होंने परमाणु बम का परीक्षण करा कर दुनिया को भारत की शक्ति से रूबरू कराया था। लखनऊ और अटल एक दूसरे के पर्याय थे। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे जो अलोचना में नहीं विकास कार्य करने में यकीन रखते थे।
सांसद ने कहा कि युवाओं और बच्चों को जीवन में बड़ा सपना देखकर उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। आज के बच्चे देश की अमानत है और भारत सबसे ताकतवर देश बनकर उभरा है। देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
सांसद खेल के तहत मोहनलालगंज की पाँच विधानसभाओं में दो दर्जन से अधिक प्रतियोगिताएं हुई है जिनमें १५ हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया एवं पचास हज़ार से अधिक ने भाग लिया। मोहनलाल गंज संसदीय क्षेत्र में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पचास हज़ार रुपये तो उपविजेता को पच्चीस हज़ार रुपये की पुरस्कार राशि मिली।



