
नयावास गांव में देवर-जेठानी और सास पर महिला से मारपीट का आरोप, लोहे की रॉड से हमले में आंख,सिर में आई चोट, मुकदमा दर्ज*
*बरहन (आगरा)।* थाना बरहन क्षेत्र के गांव नयावास में घरेलू विवाद के बाद महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थिया अर्चना पत्नी पुष्पेन्द्र सिंह गांव नयावास की रहने वाली हैं। वह अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ गांव में ही रहकर मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करती हैं। उनके पति अक्सर बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी एक बेटी काफी बीमार रहती है और उसके हाथ-पैर काम नहीं करते।
आरोप है कि 9 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे जब अर्चना अपने घर पर दैनिक कार्य कर रही थीं, तभी उनके देवर लवकुश पुत्र देवेन्द्र सिंह, देवरानी करिश्मा पत्नी लवकुश और सास गुड्डी देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह वहां आ गए।
FIR में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने आते ही अर्चना को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब अर्चना ने गाली देने का विरोध किया तो देवर और सास ने लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में अर्चना की आंख बाल-बाल बच गई, लेकिन आंख के ऊपर चोट आई है। आरोप है कि तीनों ने अर्चना और उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के सिर में चोट है
पीड़िता की तहरीर पर थाना बरहन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



