अंजामआगरा

एत्मादपुर गढ़ी रामी में रिटायर फौजी के घर पर 2 दर्जन दबंगों का हमला, फायरिंग-तोड़फोड़-पथराव का वीडियो वायरल*

आगरा

गढ़ी रामी में रिटायर फौजी के घर पर 2 दर्जन दबंगों का हमला, फायरिंग-तोड़फोड़-पथराव का वीडियो वायरल*

*पीड़ित परिवार का आरोप – पुलिस नहीं आई, उल्टा हम पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया*

*एत्मादपुर (आगरा)।* थाना एत्मादपुर के गांव गढ़ी रामी में पुरानी रंजिश के चलते दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, दो दर्जन से ज्यादा लोग हथियार लेकर रिटायर फौजी के घर पर पहुंच गए।

आरोप है कि हमलावरों ने घर के सामने खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की, फायरिंग की और जमकर पथराव किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में लोग एक घर पर पथराव कर रहे हैं और हथियार लहरा रहे हैं।

पीड़ित महिला का कहना है कि हमले के दौरान पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अगर ग्रामीण समय पर नहीं आते, तो फौजी की हत्या हो जाती। ग्रामीणों के आने पर ही हमलावर भागे।

महिला का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है। इसी साल पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात पर है कि पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर पीड़ित परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

गांव में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश दोनों है। ग्रामीणों ने वायरल वीडियो के आधार पर निष्पक्ष जांच और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button