अंजामआगरा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी एवं भाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी एवं भाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा

, घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप*

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

*मामला क्या है?*

पीड़ित *नरेश भारद्वाज पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम चौकड़ा, थाना बरहन, जिला आगरा* की शादी *19 अप्रैल 2026* को *निशी पचौरी उर्फ प्रवीना, निवासी खेड़ी, थाना बरहन, हाल निवासी कालिंदी विहार, थाना ट्रांस यमुना, जिला आगरा* के साथ हुई थी।

*शादी के दूसरे दिन से ही विवाद – पीड़ित के आरोप के अनुसार*

पीड़ित का आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पत्नी ने पहले ही दिन *51 हजार रुपये का मोबाइल* मांगा। मोबाइल दिलाने के बाद *रानी हार बनवाने और शहर में अलग मकान लेने* की शर्त रख दी गई। कहा गया कि माता-पिता से दूर शहर में रहेंगे तभी पति-पत्नी का रिश्ता चलेगा।

पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने कहा कि उसकी शादी उसके भाइयों ने जबरदस्ती कराई है। मामला उजागर होने पर मायके वालों को बुलाया गया तो भाई उसे अपने साथ ले गए। लगातार हो रही तमाम घटनाओं से भयभीत परिवार न्याय की गवार लगा रहा है

*16वें दिन जेवरात लेकर जाने का आरोप*

प्रार्थना पत्र के अनुसार, *06 मई 2026* को पत्नी फिर ससुराल आई और शाम को भाई *ललित पचौरी और सुमित पचौरी* को बुला लिया। आरोप है कि उसी रात घर के पुश्तैनी जेवरात लेकर चली गईं और तलाक के बदले मोटी रकम की मांग की गई।

*07 सितंबर 2026 को जानलेवा हमले का आरोप*

पीड़ित का आरोप है कि *07 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे* जब वो दुकान से घर खाना खाने आया था, तब पत्नी *निशी पचौरी*, भाई *ललित पचौरी*,

सुमित
मौसी का लड़का *आकाश पचौरी*उर्फ़ गुलशन डी 807 कालिंद्री बिहार थाना ट्रांस यमुना आगरा
एवं 2-3 अज्ञात लोग घर में जबरन घुस आए।

आरोप है कि घर में घुसकर पीड़ित और उसकी माँ के साथ मारपीट की गई, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया और *25 लाख रुपये* देकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई। पड़ोसियों ने आकर दोनों को बचाया।

*पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र पर नहीं हुई कार्रवाई*

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने चौकी-थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, उच्च अधिकारियों को भी शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद पीड़ित ने *07 अगस्त 2026* को कोर्ट में परिवाद दाखिल किया।

*कोर्ट का आदेश – 05 नवंबर 2026*

*अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय सं-2, आगरा (बटेश्वर कुमार)* ने *प्रार्थना पत्र संख्या-30626/2026, नरेश भारद्वाज बनाम निशी उर्फ प्रवीना आदि, धारा 173(4) बी.एन.एस.एस.* को *05.11.2026* को स्वीकार किया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

किन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज *

109(1)
308(4)
*- धारा 333
*- धारा 115 -(2)
*- धारा 351(3)
352

की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है

थानाध्यक्ष का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button