
*कमलानगर में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार, 1 फरार*
आगरा के कमलानगर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना कमलानगर पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
*क्या था मामला:*
दिनांक 1/2 नवंबर को थाना कमलानगर पर चोरी की तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार पर थाना कमलानगर पर मु0अ0सं0 256/26, धारा 305 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटनास्थल का मुआयना फील्ड यूनिट के द्वारा भी कराया गया था।
*पुलिस ने कैसे पकड़ा:*
पुलिस को घटनास्थल से कुछ CCTV फुटेज मिले थे। आगे और पीछे के कैमरों को खंगाला गया और ह्यूमन इंटेलिजेंस भी लगाया गया।
CCTV में दिख रहे तीन लोगों में से दो — शंकर उर्फ बीरू और सुनील — को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में एक आरोपी की पत्नी की भी इस वारदात में संलिप्तता पाई गई, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
*क्या-क्या बरामद हुआ:*
– चोरी की 4 पीली धातु की चूड़ियां
– 1 चेन विद पेंडेंट
– 3 परफ्यूम की बोतलें
– 1 रिंग की शीशी
– चोरी में इस्तेमाल किया गया बैग, जिसमें सामान रखकर ले जाया गया था
मुकदमे में लिखवाई गई लगभग सारी चीजें बरामद हो गई हैं।
*कैसे करते थे वारदात:*
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि ये लोग रोड किनारे रहते हैं। दिन में महिला और पुरुष मोहल्लों में सामान बेचने के बहाने जाते थे, घरों की रेकी करते थे — कौन सा घर खुला है, कहां कितना मूवमेंट है, किस घर में क्या है। उसके बाद रात में मौका देखकर बंद मकानों को निशाना बनाते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तराखंड में भी इसी तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और ये पता लगा रही है कि जनपद या प्रदेश के अन्य थानों में भी इन्होंने इसी तरह की वारदात की है या नहीं।
फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SOG और पुलिस की टीमें जुटी हैं। उससे पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।
*बाइट — डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार*



