आगरादेश-दुनिया

त्योहार पर पुलिस अलर्ट परखी सुरक्षा व्यवस्था

आगरा

*आगरा में दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, ACP ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था*

*आगरा / शमसाबाद :* दीपावली पर्व को लेकर आगरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस ने बाजारों में पैदल गश्त शुरू कर दी है।

शमसाबाद में एसीपी राम प्रवेश गुप्ता ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। पुलिस ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वहीं पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की और संदिग्ध वाहनों को रोककर पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि दीपावली तक इसी तरह लगातार गश्त और चेकिंग जारी रहेगी, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से त्योहार मना सकें।

*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button