
खंदौली में मकान पर कार्य कर रहे मजदूरों पर हमला कई घायल मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम सौरई में मकान की चिनाई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया।
प्रार्थी *भोले पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम सौरई, थाना खंदौली, जिला आगरा* ने थाना प्रभारी खंदौली को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि *05/11/2026 को सुबह करीब 10.15 बजे* वो, उसके पिताजी चन्द्रभान और भाई जितेन्द्र फतेहसिंह अपने मकान की चिनाई कर रहे थे।
आरोप है कि तभी गांव के ही –
*चन्द्रभान पुत्र जनक सिंह, विकास पुत्र चन्द्रभान, बोबी पुत्र चन्द्रभान, छोटू पुत्र हरवीर, अंकित पुत्र ओमवीर, अजीत पुत्र ओमवीर, रीठा पुत्र राजन सिंह, गोपाली पुत्र राजू, चैंटा पुत्र नामालूम और 4 अज्ञात लोग* एक राय होकर आ गए।
*सरिया, कुल्हाड़ी और तमंचे से मारपीट का आरोप*
प्रार्थी का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विकास के हाथ में सरिया, छोटू के हाथ में कुल्हाड़ी थी और अन्य लोगों के हाथ में भी सरिया थी।
आरोप है कि सरिया-कुल्हाड़ी से मारपीट की गई, जिससे –
– *पिता चन्द्रभान के पैर में गंभीर चोट लगी और पैर टूट गया, शरीर में कई जगह चोटें आईं*
– *भाई जितेन्द्र का पैर टूट गया और बांय में चोट लगी*
– *प्रार्थी भोले के सिर में सरिया से चोट लगी, जो बोबी ने मारी थी*
सभी गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए गए।
*जान से मारने की धमकी का आरोप*
प्रार्थी का आरोप है कि शोर सुनकर गांव के लोग आए तो आरोपी ये कहते हुए भाग गए कि आज तो को बचालिगा अब तो छोड़ रहे हैं, अयन्दा जिंदा नहीं छोड़ेंगे।”*
तहरीर के आधार पर थाना खंदौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
_



