आगरा हिंदू महासभा की महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर समेत दो पदाधिकारी संगठन से निष्कासित*
आगरा

*आगरा हिंदू महासभा की महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर समेत दो पदाधिकारी संगठन से निष्कासित*
क्षेत्र में गलत कार्य के चलते बाहर का दिखाया रास्ता
*आगरा।* अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठन में बड़ा एक्शन लिया है। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष *निशा ठाकुर* और *श्रीमती बंटी देवी* को संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर संगठन से निकाल दिया गया है।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष *मीरा राठौर* ने 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि –
जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने स्पष्ट किया है कि अब से दोनों नेताओं द्वारा हिंदू महासभा के नाम पर किया गया कोई भी बयान या कार्यक्रम संगठन का अधिकृत नहीं माना जाएगा।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से संगठन के अंदर अनुशासनहीनता की शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
खंदौली क्षेत्र में एक घटना को अंजाम दिया गया है उन सबूत के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है दोनों महिलाओं की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं संगठन अपनी तरफ से जांच करें इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने जा रहा है



