अंजामदेश-दुनिया

पत्नी की हत्या कर थाने में लिखादी गुमशुदी

आगरा

पत्नी की हत्या कर शव जलाया, यमुना में बहाईं अस्थियां; थाने पहुंचकर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी

आगरा थाना अछनेरा क्षेत्र के कुकथला गांव में बुधवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोप है कि एक युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को घर के पीछे प्लाट में जला दिया। इसके बाद हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए अस्थियों और राख को अलग-अलग स्थानों पर नहर और यमुना में बहा दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपित खुद थाने पहुंचा और पत्नी के घर से लापता होने की तहरीर दे दी। मायके पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उसकी निशानदेही पर यमुना किनारे से हड्डियां और पत्नी का मोबाइल बरामद किया गया है।

कुकथला निवासी लोकेंद्र पुत्र वीर बहादुर सिंह की शादी वर्ष 2022 में अकबरा गांव निवासी चांदनी से हुई थी। दंपती की करीब दो वर्ष की बेटी है। आरोप है कि मंगलवार को लोकेंद्र ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घर के पीछे बाड़े में शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। बताया गया है कि उसने अपना मोबाइल बंद कर घर में रख दिया और पत्नी का मोबाइल थाना सिकंदरा क्षेत्र में फेंक दिया। शाम को वह खुद अछनेरा थाने पहुंचा और पत्नी के घर से लापता होने की सूचना दी।

इधर, चांदनी के मायके पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और बेटी के लापता होने की तहरीर देते हुए पति व ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए। बुधवार सुबह पुलिस जांच के लिए कुकथला पहुंची तो घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। वहीं चांदनी की करीब दो वर्ष की बेटी दुकानों के बाहर खेलती मिली। परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस का शक गहरा गया और जांच आगे बढ़ाई गई।

पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद लोकेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कथित हत्या और शव जलाने की घटना सामने आई। पुलिस उसे लेकर उसकी निशानदेही पर यमुना किनारे पहुंची, जहां से हड्डियां बरामद की गईं। पत्नी का मोबाइल भी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया गया है कि घटना कुकथला चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और घटना में अन्य किसी की भूमिका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button