
*इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया के खिलाफ NBW जारी:* हाथरस न्यायालय ने 6 अक्टूबर तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया
अलीगढ में तैनात थाना प्रभारी गोंडा के खिलाफ हाथरस कोर्ट ने गैर जमानती बारंट जारी किए हैं कोर्ट ने अलीगढ पुलिस को इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया को 6 अक्टूबर तक गिरफ्तार कर के कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया एक पुराने मामले में कई बार कोर्ट के बुलाने पर गवाही देने के लिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए हैं पिछले सप्ताह ही उनका ट्रांसफर होकर महुआखेड़ा से गोंडा थाना प्रभारी बने हैं



