
आगरा में 30 लाख की अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, बाजरे की बोरियों के नीचे छिपाकर ट्रैक्टर से हो रही थी तस्करी*
आगरा में अवैध शराब की तस्करी के बड़े खेल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना मलपुरा पुलिस की कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।
पुलिस ने ट्रैक्टर से ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
*कैसे हो रही थी तस्करी:*
शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। ट्रैक्टर पर ऊपर से बाजरे की बोरियां लाद दी गई थीं और उन्हीं बोरियों के नीचे अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं, ताकि चेकिंग में किसी को शक न हो।
*कहां जा रही थी शराब:*
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ये शराब राजस्थान में होने वाले सरपंच चुनाव के लिए ले जाई जा रही थी। चुनाव में शराब बांटकर वोटरों को लुभाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही मलपुरा पुलिस ने पूरे खेल को पकड़ लिया।
*क्या-क्या बरामद हुआ:*
– 201 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
– शराब तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी कब्जे में लिया गया
– 1 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है कि इस खेप के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, शराब कहां से लाई गई थी और राजस्थान में किसको पहुंचानी थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
थाना मलपुरा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।



