
*राकेश बघेल हो सकते हैं एत्मादपुर से सपा के उम्मीदवार*
आगरा एत्मादपुर विधानसभा में सपा से उम्मीदवारी को लेकर सरगर्मी तेज है। बघेल समाज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल का नाम सबसे आगे चल रहा है।
हालांकि चर्चा थी कि उन्हें सिकंदराराऊ से टिकट मिलेगी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राकेश बघेल एत्मादपुर से ही चुनाव लड़ सकते हैं। गुरुवार को उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की।
15 नवंबर को ताज नगरी आगरा में सपा का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि उसी दिन टिकट को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
ब्राह्मण समाज में विष्णु प्रधान और मनोज शर्मा की सभी जातियों में पकड़ बताई जा रही है, वहीं क्योंकि विष्णु प्रधान पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं सभी समाज के लोगों के यहां आना-जाना है सभी जाति के लोगों को जानते हैं और क्षेत्रीय होने के नाते उनका इसका फायदा मिलेगा दूसरी तरफ मनोज शर्मा किसान नेता के नाम से जाने जाते हैं यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ था तभी से आंदोलन करते हुए आ रहे हैं सभी जाति के लोग उनसे भी परिचित हैं ममता शर्मा को लेकर चर्चा है कि ब्राह्मण समाज ही उन्हें चुनने को तैयार नहीं है। श्रीदान कुॅवरि इंटर कॉलेज आवल खेड़ा की वर्तमान प्रधानाचार्या ममता शर्मा किसी भी जाति के लोगों को क्षेत्र में नहीं जानती चार दिन से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ गई हैं जबकि ब्राह्मण समाज से भी परिचित नहीं है कुछ लोग ठेकेदार बनाकर ब्राह्मण समाज को बेचने का काम करने की नीयत से उनको आश्वासन दिला रहे हैं कि ब्राह्मण समाज उनको वोट करेगा पहले तो उनको सपा से टिकट या अन्य किसी भी पार्टी से टिकट मिलना मुश्किल ही है सूत्रों की माने तो बताया गया है चुनाव लड़ने का केवल दिखावा किया जा रहा है समाज से लेकर अन्य किसी भी जाति में उनकी पकड़ नहीं है पैसे के दम पर दो-चार लोगों से संपर्क बनाकर चुनाव मैदान में दावेदारी की जा रही है एत्मादपुर विधानसभा में 60 से 70000 ब्राह्मण वोट माना जाता है ब्रेन में ममता शर्मा द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन किया गया था जिसमें ढाक के तीन पात देखने को मिला था प्रधानाचार्य रहते हुए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है कॉलेज में प्राइवेट अध्यापक बच्चों को पढाने की अपेक्षा राजनीति करने में लगे हुए हैं सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति के इशारे पर चुनावी मैदान में है जिस व्यक्ति का विधानसभा में खुद का वोट नहीं है वह व्यक्ति अपने समाज और अन्य समाज से कितना वोट ले सकता है जब के अन्य समाज के स्थानीय नेता चुनाव से पीछे हैं तो बाहरी लोगों का तो क्या हाल होगा हमारी टीम द्वारा आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण जाति के लोगों से संपर्क कर जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि चुनाव के समय सभी जाति के लोग निकल कर आते हैं इनका कोई नहीं जानता और बोर्ड की बात है तो वोट उसे व्यक्ति को दिया जाएगा जो हमें जानता हो क्षेत्रीय व्यक्ति को ही वोट दिया जाएगा ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी समाज होता है इसलिए उसे प्रत्याशी को वोट नहीं देगा जो समाज में कभी आया भी ना हो
ठाकुर प्रत्याशी
सपा से एत्मापुर विधानसभा में डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान 5 वर्षों से जनता के बीच सेवा में लगे हुए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी बेटी की शादी में भी शामिल होने के लिए ताज नगरी आए थे उनके अलावा कहीं ठाकुर समाज के नेता सपा के संपर्क में है जो इस समय सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए हैं उनका भी मन सपा की साइकिल पर सवार होने का है अन्य जाति के कई लोग सपा की दावेदारी कर चुके हैं पूर्व मंत्री के पुत्र ने भी सपा से दावेदारी की है एक भाजपा के नेता के भाई ने भी साइकिल पर सवार होने की इच्छा प्रकट की है दूसरी तरफ यादव समाज के कुछ नेताओं का कहना है कि यादव समाज को भी इस बार मौका मिलना चाहिए लेकिन अभी किसी का नाम निकलकर सामने नहीं आया है जातिवाद के आधार पर आंकड़ा निकल जा रहे हैं जहां तक उम्मीद है वहां तक एत्मापुर विधानसभा से वकील समाज को ही मैदान में उतारा जा सकता है एत्मादपुर में टक्कर सपा और भाजपा की देखने को मिलेगी अन्य किसी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है बसपा धीरे-धीरे अपना वोट बैंक खत्म करती जा रही है



