
*25 किलो की बुद्ध प्रतिमा चोरी, मचा हड़कंप*
आगरा में हाथरस रोड स्थित मिलिंद बुद्ध विहार को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और प्रतिमा गृह का ताला तोड़कर भगवान गौतम बुद्ध की 25 किलो की पीतल की मूर्ति चुरा ले गए।
प्रतिमा गायब होने की खबर मिलते ही बुद्ध विहार में हड़कंप मच गया। भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा चोरी होने से अनुयायियों में भारी आक्रोश है।
घटना के विरोध में भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द प्रतिमा बरामद करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
भंते प्रज्ञा रतन ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं और चोरों की तलाश जारी है।



