अंजामआगरा

खेत से 83 हरे पेड़ काटने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा

*निजी खेत से 83 यूकेलिप्टस के पेड़ काटे, दो लोगों पर FIR दर्ज*

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के ग्राम सैफुद्दीनपुर (चन्दभान), पो. मुरथरअलीपुर, ब्लॉक एत्मादपुर में पेड़ काटने का मामला सामने आया है।

FIR के अनुसार, *02/11/2026 को दोपहर करीब 12 बजे* मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम अपने साथ ब्रज मोहन के साथ मौके पर पहुंची। आरोप है कि निजी कृषक भूमि से *यूकेलिप्टस (सफेदा) के 83 वृक्षों को जड़ से उखाड़कर पातन किया गया* और मौके से समस्त प्रकाष्ठ को गायब कर दिया गया।

स्थानीय लोगों से पूछताछ पर पता चला कि ये कार्य –
*1. रामप्रकाश उर्फ प्रेमी पुत्र स्व. श्री श्रीराम, निवासी ग्राम सैफुद्दीनपुर (चन्दभान), बरहन*
*2. चरन सिंह पुत्र सालिक राम, निवासी दीवान नगर, पटियाली, कासगंज*

द्वारा किया गया है।

*किन धाराओं में हुआ मुकदमा?*

FIR में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने *उ.प्र. वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4 व 10* के तहत अपराध किया है। साथ ही *माननीय सर्वोच्च न्यायालय की रिट पिटीशन संख्या 13381/1984 में दिनांक 08/05/2015 द्वारा निर्मित आदेशों का उल्लंघन* करने का भी आरोप है।
शिकायतकर्ता *रंजीत कुमार (व.उ.0) एस.डी.ओ.
, एत्मादपुर रेंज आगरा* हैं। उनकी तहरीर पर *दिनांक 05/11/2026* को थाना बरहन में FIR दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button