अंजामआगरा

आगरा ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

आगरा

*आगरा मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार*

*आगरा।* आगरा मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर शनिवार को आतंकी हमले की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया को परखा गया। मॉक ड्रिल में करीब 85 सुरक्षा अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल की कहानी कुछ इस तरह रही – दो संदिग्ध हथियार छिपाकर AFC एग्जिट गेट से स्टेशन के अंदर घुसने का प्रयास करते हैं। सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के चलते वे स्टेशन के अंदर प्रवेश करने में नाकाम रहते हैं।

इसके बाद दोनों संदिग्ध लिफ्ट के पास मशीन रूम और इमरजेंसी गेट में छिपने की कोशिश करते हैं। सूचना मिलते ही SSF और QRT टीम ने मोर्चा संभाल लिया और संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*मॉक ड्रिल में ये सामान बरामद हुआ -*
– 2 पिस्टल
– 35 कारतूस
– टैक्टिकल टॉर्च
– स्टेशन का नक्शा

मॉक ड्रिल के बाद दोनों संदिग्धों को अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य मेट्रो स्टेशन पर किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा बलों की तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया समय को जांचना था। मॉक ड्रिल सफल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button