अंजामआगरा

नायव तहसीलदार को खनन माफियाओं के द्वारा कुचलने का प्रयास

आगरा

*खनन माफिया के गुर्गों की दबंगई, नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास*

आगरा। बाह थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मार्ग पर अवैध खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर खनन माफिया के गुर्गों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर आरोपियों ने अधिकारी के साथ अभद्रता की और उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुधीर गिरी अवैध खनन की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान विक्रमपुर मार्ग पर उन्होंने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने दबंगई दिखाते हुए सरकारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गए। मामले में नायब तहसीलदार सुधीर गिरी की तहरीर पर बाह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी अधिकारियों पर हमले की इस घटना ने अवैध खनन में लिप्त लोगों के हौसले और प्रशासनिक कार्रवाई के सामने खड़ी चुनौतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खनन माफिया के द्वारा पहले भी पुलिस वालों की हत्या कर दी गई हैं लेकिन खनन विभाग के अधिकारियो एवं पुलिस की मिली भगत के कारण खंड माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और हर क्षेत्र में खनन चलता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button