आगराजनता की आवाज़

लैब के नाम पर किसानों का शोषण नहीं होने देंगे, जिलाधिकारी से मिले रालोद नेता

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी आगरा से भैंट कर मूॅग और मक्का के सरकारी खरीद केन्द्र खोले जाने व सरसों खरीद में आङतियों द्वारा लैब ( सरसों में तेल का प्रतिशत) के नाम पर धोखा धङी कर किसानों के साथ धोखा धङी रोके जाने को लेकर दोनों माँगों के लिए अलग अलग पत्र सोंपकर यथाशीघ्र कार्यवाई करने की मांग की।
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र बघेल व महानगर अध्यक्ष पं दुर्गेश शुकला ने जिलाधिकाकरी को दोनों पत्र सोंपते हुए कहा कि जनपद इस वर्ष मूॅग लगभग 20,000 हैक्टेयर व मक्का लगभग 6000 हैक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई है और प्रधानमन्त्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मूॅग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8768 रू प्रति कुण्टल और मक्का का 2400 रू प्रति कुण्टल घोषित किया गया है जिसका लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है मण्डियों में आढतिये मनमानी दरों पर किसानों से मूॅग-मक्का की खरीद कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। मण्डी में आढतिये मूॅग को 6200रू से लेकर 6400रू प्रति कुण्टल तक खरीद रहे हैं इसलिए किसानों को मूॅग पर 2500 रू और मक्का पर 1000 रू प्रति कुण्टल तक का नुकसान जा रहा है। अतः किसान हित में शीघ्र ही सरकारी खरीद केन्द्र खोले जाॅय।
इस पर जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी ने राष्ट्रीय लोकदल प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि दो दिन के अन्दर शासन को मेरी ओर से प्रस्ताव चला जायेगा और आशा है खरीद केन्द्र खोलने की शीघ्र अनुमति मिल जायेगी।
दूसरे पत्र में राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि मण्डी में आढतिये सरसों किसानों का लैब (सरसों में तेल का प्रतिशत) के नाम पर धोखा धङी करते हैं और सरसों की लैब में इनकी मिली भगत होती है मिली भगत से तेल के प्रतिशत की कम मात्रा दर्शा कर 150 रू प्रति कुण्टल एक प्रतिशत पर काट कर भुगतान करते हैं सही लैब की रीडिंग नहीं आती और 600 से900 रू प्रति कुण्टल तक का रेट में काट देते हैं और एक कुण्टल पर 500 ग्राम अधिक तोल लेते हैं। अतः किरावली, अछनेरा,खेरागढ, जगनेर, शमशाबाद मण्डियों की लैबों की जांच की जाय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर किसानों का शोषण रोका जाय।
इस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट श्री बेद सिंह चौहान को मण्डियों की लैबों की जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रालोद प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ,प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र बघेल,महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला, युवा जिलाध्यक्ष मयंक खिरवार, किसान प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष गंगा राम पैलवार, प्रदेश मन्त्री सत्यवीर सिंह रावत व संजीव शर्मा ब्रज क्षेत्र महासचिव हरी सिंह बघेल व रन्धीर सिंह काका,युवा लोकदल के ब्रज क्षेत्र महासचिव अन्नू पहलवान, रालोद महानगर महामन्त्री अमरदीप गुप्ता व राहुल जूरैल, चौ माँगे लाल व पं जितेन्द्र शर्मा आदि मुख्य रूप से थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button