
नई दिल्ली। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा दिल्ली की कार्यकारिणी बैठक आशीष गुप्ता जी के घर द्वारका में जितेंद्र गोयल जी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। घर के सभी सदस्यों ने सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत किया और आते ही सूक्ष्म जलपान भी कराया।
सभा का प्रारंभ गायत्री मंत्र के साथ शालीनता से किया गया। सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। सभा के मंत्री श्री राजीव बंसल जी ने पिछली सभा के कार्यों को पढ़कर सुनाया और उसे ध्वनिमत से सभा में पारित कराया। बैंक बैलेंस कितना है उसके विषय में भी जानकारी कोषाध्यक्ष जी द्वारा दी गई। अब आगे किस प्रकार अपने राजवंश भाई बहनों को साथ में लेकर चलना है, उस पर सभी लोगों से राय ली गई। क्योंकि साथी हाथ बढ़ाना की धुन हम सबको एक सूत्र में पिरोकर रखने से ही खुशी अनुभव होता है। इस पर सभी की सहमति से नई इवेंट कमिटी बनाई गई। जिसका कार्यभार नूतन गर्ग, नितिन गुप्ता, आशीष गुप्ता, पूजा महेश्वरी और नई युवा पीड़ी को सौंपा गया।
आदरणीय अध्यक्ष महोदय और मंत्री जी ने सभा में आए सभी सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और सभा को विराम दिया।
आशीष गुप्ता जी ने अपने मीठी वाणी से एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया, जिसमें एक पृश्न भी सभी के समक्ष रखा। उसका नज़दीकी उत्तर पूजा जी ने दिया उनको इनाम देकर मान बढ़ाया गया।
सभा में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य:-
आशीष गुप्ता, मुदित गर्ग, नूतन गर्ग, अशोक कुमार गोयल, वंदना बंसल, रेणुका गोयल, मनोज कुमार गुप्ता, संगीता गुप्ता, विजय लक्ष्मी, राजीव बंसल, अजीत मित्तल, अजीत गुप्ता, पी के गुप्ता, प्रनव गोयल, जितेन्द्र गोयल, आर ए गुप्ता, एन के गुप्ता, नितिन गुप्ता, अंकुर कुमार एरन, पूजा गर्ग महेश्वरी, प्रवीन गुप्ता, पूनम गुप्ता।
अंत में घर के सदस्यों द्वारा स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। इस सभा की खासियत थी कि इसमें बड़ों ने तो अपनी राय दी साथ में बच्चों धारिणि और हिमांशु ने भी अपनी राय सभी के समक्ष प्रस्तुत की, जो हमारे लिए गौरव का पल रहा।