आगरा

गाय के इलाज के नाम पर 50600 रूपये डकार गया खंदौली प्रधान

आगरा। कहते हैं गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि गौ माता में समस्त देवताओं का वास होता है। उनकी सेवा से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि आत्मा भी शांत होती है। गौ संरक्षण, हमारी संस्कृति और संस्कार दोनों की रक्षा करता है। लेकिन गौ रक्षको का खदौली ग्राम प्रधान पर आरोप है की ग्राम प्रधान राजू द्वारा 16 गायों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाना दिखाया गया है जिसमे 50600 रूपये ट्रांसपोर्ट भाड़े के नाम पर प्रधान ने ग्राम पंचायत के खाते से निकाल कर हड़प लिए यह गौ माता के नाम पर बहुत बड़ा गवन किया गया है जबकि ब्रजबासी गौ सेवा टीम खदौली निरंतर गायों का उपचार व मृतक गायों को भूमिगत का काम पुलिस प्रसाशन के सहयोग से लगातार किया जा रहा है ।।

गौ सेवक रामु जुरेल ने कहा कि ¨हदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए हमें गाय माता की सेवा के लिए दिल खोलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोसवा से पुण्य की प्राप्ति होती है और मानव जीवन सार्थक हो जाता है। हमें अपने घर में भी गाय को पालना चाहिए और स्वयं भोजन करने से पहले गाय माता को रोटी खिलानी चाहिए। लेकिन गांव के मुखिया ने इन बातो पर ध्यान जरा सा भी ध्यान दिया होता तो आज गौ माता के नाम पर 50600रुपए नहीं डकारे जाते। हमारी टीम बिना किसी लालच के 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर है। लेकिन दुःख तब होता है जब बिना कोई कार्य किये गौ माता के नाम पर ऐसे लोग अपना घर चला रहे है। ये एक बहुत शर्म की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button