थाने में बंद कर मुझे मारा पीटा कपड़े तक फाड़े महिला ने लगाये थाना ट्रांस यमुना पुलिस पर गंभीर आरोप

आगरा। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो थाना ट्रांस यमुना का बताया जाता है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप थाने में बंद कर महिला को मारा पीटा कपड़े तक फाड़े सोशल मीडिया पर महिला ने वीडियो बनाकर किया वायरल महिला ने कहा अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या एक सवाल यह भी उठना है कि आखिरकार इतने हौसले कैसे बुलंद हो गए थाना ट्रांस यमुना पुलिस के पुलिस ने महिला के साथ ऐसी घिनौनी हरकत क्यों की
सोशल मीडिया के माध्यम से महिला ने लगाइ न्याय की गुहार वीडियो में रोती हुई महिला साफ दिखाई दे रही है दिखाई चेहरे पर हैं मारपीट के निशान आगरा से ही है महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान उनके जिले में पुलिस की महिला के साथ घिनौनी हरकत
वीडियो वायरल होने के बाद लगाए गए आरोपों के बारे में एसीपी पीयूष कांत से जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया के जनवरी महीने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था उसमें फाइनल रिपोर्ट लगाई गई थी उसको लेकर महिला थाने पहुंची थानाअध्यक्ष से बदतमीजी करने लगी थाना अध्यक्ष ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है उसके बाद महिला ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की उस पर 151 में कार्रवाई की गई थी डॉक्टर भी कराई गई उसके बाद महिला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर गलत आरोप लगा रही है
दूसरी तरफ वीडियो में महिला ने कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगी आखिरकार हकीकत क्या है यह तो महिला और पुलिस ही बता सकती है