आगराजनता की आवाज़
खंदौली ब्लॉक परिसर पर चार दिन से मृत पड़ा श्वान, ब्लॉक प्रमुख के जन्मदिन पर फूलो की महक दुर्गंध में हुई तब्दील
आगरा। सोशल मीडिया पर जाने जाने वाले ब्लॉक प्रमुख आशिष शर्मा का आज जन्मदिन है खंदौली क्षेत्र में उन्होंने वाहन रैली निकाली और ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे लेकिन वहाँ हैरान की बात ये रही की ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय पर चार दिन से मृत पड़ा श्वान उन्हें नहीं दिखाई दिया तेज दुर्गन्ध की वजह से कार्यकर्त्ता वहाँ से निकल भागे वहाँ फूलो की महक श्वान की दुर्गन्ध में तब्दील हो गयी। इसी बीच किसी ने इसकी वीडियो बना ली और शोशल मीडिया पर वाइरल कर दी। वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


